पोस्ता में मकान के मलबे को हटाते हुए डीएमजी कर्मी 
कोलकाता सिटी

पोस्ता में मकान का हिस्सा ढहा

Deepak Mishra
कोलकाता : पोस्ता थाना अंतर्गत तारा सुंदरी पार्क के निकट सिंघी दत्ता लेन में एक दो मंजिला मकान का हिस्सा ढह गया । हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ हैं। जानकारी के अनुसार बीतें कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश में कारण गुरुवार को मकान से कंक्रीट टूटकर गिरे थे। इसके बाद मकान के आसपास रहनेवाले लोगों को हटा दिया गया था। शुक्रवार को शाम मकान का हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। मौके पर पहुंचे डीएमजी कर्मियों ने मलबे को हटाया।
SCROLL FOR NEXT