कोलकाता : ओडिशा के सबसे बड़े और लोकप्रिय आभूषण ब्रांड अरुंधति ज्वेलर्स ने अब कोलकाता में दस्तक दी है। 26 वर्षों से चार करोड़ से अधिक ग्राहकों का विश्वास हासिल करने वाला यह ब्रांड 1 नवंबर को कैमक स्ट्रीट में अपने पहले आउटलेट का शुभारंभ करेगा।
इस भव्य शोरूम का उद्घाटन रविवार सुबह 11 बजे होगा। उद्घाटन समारोह में ओडिशा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियां एवं ब्रांड एंबेसडर अर्चिता साहू और शिवानी संगीता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वहीं टॉलीवुड अभिनेत्री कौशानी मुखर्जी भी समारोह की शोभा बढ़ाएंगी।
कंपनी के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक ब्रह्मानंद मेहर ने कहा कि महाप्रभु श्रीजगन्नाथ और मां काली के आशीर्वाद से कोलकाता में विस्तार उनके लिए गौरवपूर्ण अवसर है। कंपनी अरुंधति गोल्ड माइन और गोल्ड प्लस योजनाओं के जरिए ग्राहकों को मासिक स्वर्ण निवेश की सुविधा भी प्रदान करेगी।
शोरूम में सोने और हीरे के 10 हजार से अधिक डिजाइन उपलब्ध होंगे। सभी सोने के आभूषण 100 प्रतिशत HUID हॉलमार्क युक्त होंगे। कंपनी की ओर से लाइफटाइम फ्री सर्विस, फ्री इंश्योरेंस और पुराने सोने पर 100 प्रतिशत एक्सचेंज वैल्यू जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।