कोलकाता सिटी

पूर्वांचल नागरिक समिति ने स्वर्ण जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पूर्वांचल नागरिक समिति द्वारा अपनी स्थापना के 50वें स्वर्णिम वर्ष में प्रवेश के अवसर पर स्वर्ण जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर, गणतंत्र दिवस के दिन साइंस सिटी सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम “माँ तुझे प्रणाम” का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत समिति के अध्यक्ष श्री प्रदीप संघाई जी द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों एवं समिति सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात समिति के सचिव श्री हरिकिशन अग्रवाल ने समिति की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पूर्वांचल नागरिक समिति समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रही है तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में समिति द्वारा उल्लेखनीय योगदान दिया गया है।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि भारत सेवाश्रम संघ के प्रख्यात संन्यासी स्वामी सौरव आनंद जी महाराज द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्यों—डॉ. जे. पी. अग्रवाल, श्री आई. पी. टांटिया, श्री नन्दकिशोर अग्रवाल एवं श्रीमती उषा सराफ—को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए मंच पर सम्मानित किया गया।

पूरा कार्यक्रम देशभक्ति, उत्साह एवं उल्लास के वातावरण में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विशेष रूप से श्री विनय अग्रवाल, श्री रामकांत गोयल, श्री हरिकिशन अग्रवाल, श्री रघुकुमार लाडिया, श्री सुबोध बगड़िया, श्री महेश किशोरपुरिया, श्री प्रमोद हिमतसिंका, श्री रवि लाडिया, श्री अनिल डालमिया, श्री अमर भरतिया, श्री उमेश केडिया, श्री बुजमोहन बेरीवाल, श्री मनमोहन बागड़ी, श्री पवन शिवरतन एवं श्री मनोज परसमपुरिया ने अपने पूर्ण सहयोग, समर्पण एवं निष्ठा से कार्यक्रम को भव्य सफलता प्रदान की। श्री मधुसूदन सरावगी के कुशल संयोजन एवं समर्पित प्रयासों से कार्यक्रम ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली संचालन श्री महावीर रावत द्वारा किया गया।

SCROLL FOR NEXT