टाला रेलवे ब्रिज के नीचे पाइपलाइन में रिसाव से बढ़े जलभराव की तस्वीर 
कोलकाता सिटी

टाला पाइपलाइन में रिसाव बढ़ने से जल संकट गहराया टैंकरों के जरिए पहुंचाया जा रहा पानी

नगर निगम की ओर से रेलवे ट्रैक से पानी निकालने की व्यवस्था की गई

Rambalak

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

मरम्मत में पांच से छह दिन या उससे अधिक लगने की आशंका : प्रशासन की ओर से पहले मौसम अनुकूल रहने पर गुरुवार रात तक वैकल्पिक मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। हालांकि, मौके पर काम कर रहे कर्मचारियों के अनुसार पाइपलाइन की मरम्मत में अभी पांच से छह दिन या उससे अधिक समय लग सकता है। ऐसे में जलापूर्ति सामान्य होने की निश्चित समयसीमा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। बारिश के कारण मरम्मत कार्य में और बाधा आने की आशंका भी जताई जा रही है। इस वजह से प्रशासन के सामने जल्द से जल्द मरम्मत पूरी करने की चुनौती है।

प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पानी की व्यवस्था :

अधिकारियों से मरम्मत कार्य की प्रगति और प्रभावित इलाकों में जलापूर्ति की स्थिति पर फीडबैक लिया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता टाला पाइपलाइन की मरम्मत जल्द पूरी करने के साथ-साथ टैंकरों के जरिए प्रभावित इलाकों में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना है। वहीं, स्थानीय लोग जलापूर्ति सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।

SCROLL FOR NEXT