कोलकाता सिटी

डोमकल नगर पालिका का चुनाव कराने को पीआईएल

2017 में हुआ था पिछला चुनाव 

जितेंद्र, सन्मार्ग संवाददाता 

कोलकाता : मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल नगर पालिका का चुनाव कराए जाने का आदेश देने के लिए हाई कोर्ट में एक पीआईएल दायर की गई है। इसमें कहा गया है कि पिछला चुनाव 2017 में हुआ था। इसके बाद से अभी तक नगरपालिका में नियुक्त प्रशासक ही कामकाज देख रहे हैं। एक्टिंग चीफ जस्टिस तपब्रत चक्रवर्ती और जस्टिस अतरूप बनर्जी से इसकी सुनवाई शीघ्र की जाने की अपील की गई है।

माकपा विधायक मोस्तफिजुर रहमान ने यह पीआईएल दायर की है। इसमें कहा गया है कि 2022 में इस नगर पालिका के बोर्ड का कार्यकाल समाप्त हो गया था। इसके बाद पालिका से ही जुड़े जाफिरुल इस्लाम को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया था। उनके निधन के बाद से एसडीओ को प्रशासक पद पर नियुक्त किया गया है। विधायक रहमान ने इसी साल  सितंबर में शीघ्र चुनाव कराए जाने के लिए एक ज्ञापन दिया था। जब इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो हाई कोर्ट के मामला दायर करना पड़ा है। इस पी आईएल में कहा गया है कि कानून के मुताबिक पांच साल के बाद पालिका का चुनाव कराया जाना अनिवार्य है। सिर्फ विशेष परिस्थितियों में कुल छह माह के लिए प्रशासक नियुक्त किया जा सकता है। पर यहां तो 2022 से प्रशासक के भरोसे ही पालिका को चलाया जा रहा है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह इसकी सुनवाई होगी।

SCROLL FOR NEXT