कोलकाता सिटी

ममता के खिलाफ दायर पीआईएल खारिज

Munmun Thakur

सन्मार्ग संवाददाता

 कोलकाता : हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस विजय वी घुगे और जस्टिस अरिजीत बनर्जी के डिवीजन बेंच ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ दायर पीआईएल को खारिज कर दिया है। चीफ जस्टिस के बेंच ने पेटीशनर से सवाल किया कि वह अपना पिटीशन वापस लेगा या इसे खारिज किया जाए। वह वापस लेने पर सहमत हो गया तो इसी तकनीकी तरीके से खारिज कर दिया गया। ममता बनर्जी के खिलाफ हेट स्पीच देने और दो देशों के बीच आपसी संबंध खराब करने का आरोप लगाते हुए यह पीआईएल दायर की गई थी। इसके अलावा उनके खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेस्ट एक्ट का उल्लंघन करने का आरोप भी लगाया गया था। चीफ जस्टिस के बेंच ने सारे  आरोपो को निराधार करार देते हुए पिटीशन को खारिज कर दिया।

SCROLL FOR NEXT