न्यू टाउन से एक और आरोपी गिरफ्तार,l
अभियुक्त को 29 सितंबर तक पुलिस हिरासत
कोलकाता:
फर्जी कागजात जमा कर एक सरकारी बैंक से दो करोड़ रुपये से अधिक लोन हड़पने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं कोलकाता पुलिस के डीडी के अधिकारियों ने मामले की जांच के दौरान न्यू टाउन इलाके से देवजीत साहा नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी को 29 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया है।पुलिस के अनुसार, यह मामला हेयर स्ट्रीट थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी बैंक से जुड़ा है। बैंक में जाली दस्तावेज प्रस्तुत कर दो करोड़ रुपये से अधिक का ऋण मंजूर कराया गया था। मामले की जांच में जुटी लालबाजार की विशेष टीम ने इससे पहले भी तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ और जांच के दौरान देवजीत साहा की भूमिका सामने आई, जिसके बाद उसे न्यू टाउन से धर दबोचा गया। पुलिस अब हिरासत में लेकर आरोपी से धोखाधड़ी के इस पूरे जाल और अन्य संदिग्धों के बारे में पूछताछ कर रही है।