फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

फ्लैट बेचने के नाम पर 1.32 करोड़ की ठगी

Deepak Mishra

श्यामपुकुर थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड

कोलकाता :

फ्लैट बेचने के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। श्यामपुकुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दाखिला मल्लिक नामक आरोपी को धर दबोचा।शनिवार को पुलिस ने आरोपी को बैंकशॉल अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान सरकारी वकील अरूप चक्रवर्ती ने अदालत को बताया कि आरोपी ने अलग-अलग लोगों से फ्लैट देने का वादा कर करीब 1 करोड़ 32 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। लंबे समय के बाद भी जब पीड़ितों को न तो फ्लैट मिला और न ही उनके पैसे वापस हुए, तब उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में सरकारी वकील ने निष्पक्ष जांच और ठगी गई राशि के लेन-देन का पता लगाने के लिए पुलिस हिरासत की मांग की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी दाखिला मल्लिक को 6 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।
SCROLL FOR NEXT