पवन टिबड़ेवाला 
कोलकाता सिटी

बाबा काली कमलीवाला पंचायत क्षेत्र के उपाध्यक्ष बने पवन कुमार टिबड़ेवाला

Rambalak

कोलकाता : सेवा क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय बाबा काली कमलीवाला पंचायत क्षेत्र समिति की वार्षिक साधारण सभा में पवन कुमार टिबड़ेवाला को सर्वसम्मति से समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। समिति के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र चमड़िया ने बताया कि नई जिम्मेदारी के साथ संस्था की जनसेवा गतिविधियों को और अधिक व्यवस्थित एवं व्यापक बनाने का प्रयास किया जाएगा। बाबा काली कमलीवाला पंचायत क्षेत्र समिति पिछले एक शताब्दी से उत्तराखंड के ऋषिकेश, हरिद्वार, गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ सहित विभिन्न प्रमुख तीर्थस्थलों पर सेवा कार्य करती आ रही है। संस्था की स्थापना कोलकाता के धर्मानुरागी व्यापारी वर्ग ने श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की थी। समिति ने बताया कि वर्तमान में उसके सभी सेवा प्रकल्प सुचारु रूप से संचालित हो रहे हैं। पवन कुमार टिबड़ेवाला पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। वे प्रेरणा फाउंडेशन के ट्रस्टी सचिव तथा कलकत्ता पिंजरापोल सोसाइटी के महामंत्री सहित कई संस्थाओं में विभिन्न दायित्व निभा रहे हैं। उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर टिबड़ेवाला ने समिति के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।

SCROLL FOR NEXT