कोलकाता : पटसन आयुक्त कार्यालय में हिंदी पत्राचार एवं टिप्पण- प्रारूपण आधारित हिंदी कार्यशाला सम्पन्न हुई जिसमें कुल 20 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्घाटन उप पटसन आयुक्त नीरज कुलहरि ने किया। कुलहरि ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यालय के दैनिक कामकाज में पत्राचार और टिप्पण प्रारूपण का ज्ञान होना बहुत ही जरूरी है। इसलिए इस कार्यशाला को गंभीरतापूर्वक लिया जाना चाहिए। इस अवसर पर हिंदी शिक्षण योजना, गृह मंत्रालय, भारत सरकार से अतिथि वक्ता के रूप में सहायक निदेशक (भाषा) श्रुति मिश्रा ने विभिन्न प्रकार के हिंदी पत्र- लेखन और हिंदी में टिप्पणियां लिखने के विषयों पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। उप निदेशक (कार्य/वित्त) एवं नोडल अधिकारी (राजभाषा) टी सी लामा ने कार्यशाला के संबंध में प्रतिभागियों के साथ चर्चा की और उनके सुझावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। परामर्शदाता (हिंदी) अखिलेश कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। शुभांकर महत्तम, अमित मिश्रा एवं सरफराज आलम ने कार्यशाला के आयोजन में सहयोग किया।