पार्थिव नेवटिया ICC के नए अध्यक्ष 
कोलकाता सिटी

पार्थिव नेवटिया बने इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के नए अध्यक्ष

चैंबर की आम वार्षिक बैठक में उनके नाम की घोषणा हुई

Ravi

कोलकाता : अंबुजा नेवटिया हेल्थकेयर वेंचर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पार्थिव नेवटिया को इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) का नया अध्यक्ष घोषीत किया गया है। कोलकाता में गुरुवार को आयोजित चैंबर की आम वार्षिक बैठक (AGM) में उनके नाम की घोषणा हुई।

इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए उद्दोगपति गौतम अडानी ने युवा नेतृत्व की भूमिका पर जोर देते हुए भारत की आर्थिक प्रगति और विकसित भारत@2047 के लक्ष्य में पूर्वी भारत, विशेषकर बंगाल, के महत्व को रेखांकित किया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद

पार्थिव नेवटिया ने कहा कि उनका उद्देश्य ICC की भूमिका को मजबूत करते हुए भारतीय कारोबार और वैश्विक साझेदारों के बीच व्यापार, विकास और सहयोग को बढ़ावा देना है। इस बैठक मे सेंचुरी प्लाई के कार्यकारी निदेशक केशव भजनका को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विक्रम सोलर के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ज्ञानेश चौधरी को उपाध्यक्ष चुना गया।

SCROLL FOR NEXT