सुकांत मजूमदार  सुकांत मजूमदार
कोलकाता सिटी

कूचबिहार में परिवर्तन यात्रा की गाड़ी में तोड़फोड़, भाजपा ने टीएमसी पर लगाया आरोप

सुकांत मजूमदार ने कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज है। इसी बीच कूचबिहार में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के दौरान कथित हमले को लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा ने इस घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी अगुवाई में राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में क्रिमिनल और टीएमसी शब्द लगभग समानार्थी बनते जा रहे हैं। सुकांत मजूमदार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि बुधवार रात अंधेरे की आड़ में तृणमूल समर्थित बदमाशों ने कूचबिहार-II ब्लॉक के महिषबथान इलाके में परिवर्तन यात्रा से जुड़ी एक गाड़ी में तोड़फोड़ की। उनके मुताबिक, यह हमला भाजपा की बढ़ती जनसमर्थन से घबराई तृणमूल की हताशा को दर्शाता है। भाजपा नेता ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से पार्टी पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और 2026 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर देगी।

SCROLL FOR NEXT