सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : शुक्रवार को कॉन्फेडरेशन ऑफ वेस्ट बंगाल ट्रेड एसोसिएशंस (CWBTA) के कार्यालय में एक अत्यंत प्रेरणादायक वातावरण का संचार हुआ। इस दिन पद्मश्री स्वामी प्रदीप्तानंद महाराज (कार्तिक महाराज) ने पधारकर व्यापार जगत के प्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन किया और अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन साझा किया।
इस विशेष अवसर पर CWBTA के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति रही, जिसमें अध्यक्ष श्री सुशील पोद्दार, उपाध्यक्ष श्री सी. के. वरदराजन और मानद महासचिव श्री जे. एल. बरदिया उपस्थित थे। साथ ही, पूर्व अध्यक्ष एवं सलाहकार श्री एन. के. कपाड़िया तथा पूर्व अध्यक्ष सलाहकार श्री एस. के. चौरड़िया, सीईओ करिश्मा खन्ना श्री कमल चंगोटिया और श्री शशि शाह, श्री संजय पोद्दार ने भी महाराज जी का स्वागत किया और चर्चा में भाग लिया।
महाराज के आगमन से सभी सदस्यों में हर्ष का माहौल था। व्यापारिक समुदाय के बीच स्वामी जी की उपस्थिति ने सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया और उनके आशीर्वचनों ने सभी को नई प्रेरणा दी। इस भेंट को व्यापार और समाज के बीच सामंजस्य स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। CWBTA के पदाधिकारियों ने स्वामी जी का आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन को व्यापारिक समुदाय की नैतिक उन्नति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।