फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

पार्क स्ट्रीट में ढाई लाख और डॉलर लूट मामले में गुजरात से एक गिरफ्तार

Deepak Mishra

अभियुक्त को पुलिस हिरासत में भेजा गया

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता:

पार्क स्ट्रीट थाना अंतर्गत सदर स्ट्रीट में एक व्यक्ति से ढाई लाख रुपये और डॉलर से भरा बैग छीनने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोलकाता पुलिस की एंटी डकैती स्क्वाड ने इस मामले में वांछित आरोपी आदित्य सिंह को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाकर बैंकशाल अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 1 अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।मामले के अनुसार, गत जून महीने में सदर स्ट्रीट इलाके में एक व्यक्ति से बैग लूट की वारदात हुई थी, जिसमें ढाई लाख रुपये नकद और डॉलर मौजूद थे। घटना की जांच में जुटी लालबाजार की टीम ने पूर्व में ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। उनसे कड़ाई से पूछताछ के दौरान इस गिरोह में शामिल आदित्य सिंह का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गुजरात से दबोच लिया। पुलिस अब हिरासत में लेकर उससे बाकी राशि की बरामदगी और गिरोह के अन्य नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।
SCROLL FOR NEXT