कोलकाता सिटी

राजारहाट-न्यूटाउन में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में 700 से अधिक लोगों की सहभागिता

सन्मार्ग संवाददाता

राजारहाट :
राजारहाट-न्यूटाउन विधानसभा क्षेत्र के विधायक पियूष कानोडिया के नेतृत्व में बरसाना बैंक्वेट, राजारहाट में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 700 से अधिक क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर लोगों ने क्षेत्र के विकास और स्थानीय समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। श्री पियूष कनोडिया ने सभी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और समस्याओं के समाधान तथा विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में आवश्यक कदमों की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ बैठकर नाश्ता किया और बड़े पर्दे पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देखा।



स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार किसी विधायक ने इतने बड़े स्तर पर क्षेत्रवासियों को एक साथ बुलाकर उनकी समस्याएँ सुनीं और उनके साथ बैठकर संवाद किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में बिजन मंडल, प्रोसेनजीत घोष, इंदर नाहटा, निधि कनोडिया, मन मोहन बागड़ी, बृज मोहन बागड़ी, विकास लोहिया, सितेश कनोडिया और गगन कनोडिया सहित क्षेत्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के दौरान साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती दीदी ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने के लिए हस्ताक्षर अभियान में लोगों से जुड़ने का आह्वान किया

विधायक ने भविष्य में भी ऐसे जनसंवाद कार्यक्रमों को और बड़े स्तर पर आयोजित करने का आश्वासन दिया।

SCROLL FOR NEXT