कोलकाता सिटी

‘Onida Rewired’ के साथ नई उड़ान

ओनिडा ने लॉन्च किया 100-इंच QD Mini LED TV, प्रीमियम टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : भारतीय कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में चार दशक से अधिक समय से अपनी पहचान बनाए हुए ओनिडा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने ब्रांड परिवर्तन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ‘Onida Rewired’ पहल की घोषणा की है। इसके साथ ही कंपनी ने अपना फ्लैगशिप 100-इंच QD Mini LED टेलीविजन पेश किया, जो प्रीमियम तकनीक, इनोवेशन और बेहतर ग्राहक अनुभव पर केंद्रित नई रणनीति का प्रतीक है।

कंपनी का कहना है कि ‘Onida Rewired’ केवल एक नई ब्रांडिंग नहीं, बल्कि भविष्य की जरूरतों के अनुरूप खुद को एक मजबूत और आधुनिक कंज्यूमर टेक्नोलॉजी कंपनी के रूप में स्थापित करने की व्यापक योजना है। इसके तहत प्रीमियम उत्पादों का विस्तार, अत्याधुनिक तकनीक, मजबूत रिटेल एवं डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और बिक्री के बाद बेहतर सेवाओं पर विशेष जोर दिया जाएगा।

ओनिडा ने पूर्वी भारत, विशेषकर पश्चिम बंगाल और कोलकाता, को अपनी विकास रणनीति का अहम केंद्र बताया है। कंपनी अगले 2 से 3 वर्षों में देशभर में अपने रिटेल नेटवर्क को बढ़ाकर 100 आउटलेट्स तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। वहीं, अगले 12 महीनों में 400 से अधिक सर्विस पार्टनर्स के माध्यम से आफ्टर-सेल्स सर्विस नेटवर्क को भी मजबूत किया जाएगा।

‘Onida Rewired’ कंपनी की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि प्रीमियम इनोवेशन, बेहतर ग्राहक अनुभव और रिटेल व सर्विस नेटवर्क के विस्तार के जरिए कंपनी भविष्य के लिए तैयार ब्रांड का निर्माण कर रही है। उनके अनुसार, कोलकाता और पूर्वी भारत इस विस्तार योजना में रणनीतिक भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नया 100-इंच QD Mini LED TV ओनिडा के प्रीमियम पोर्टफोलियो को नई मजबूती देता है और बदलती उपभोक्ता जरूरतों को पूरा करने की दिशा में कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
ओनिडा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर गुंजन श्रीवास्तव ने कहा कि

कंपनी के चीफ बिजनेस ऑफिसर फारूक बेग ने कहा कि प्रीमियम टीवी सेगमेंट में ग्राहकों की मांग तेजी से बदल रही है और अब बड़ी स्क्रीन, सिनेमाई अनुभव तथा स्मार्ट फीचर्स की मांग बढ़ी है। नया 100-इंच QD Mini LED टीवी इन्हीं अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

उन्होंने बताया कि ओनिडा जल्द ही एयर कंडीशनर में Smart-i फीचर पेश करेगी, जो कमरे में मौजूद लोगों की संख्या और उनकी गतिविधियों के आधार पर हवा की दिशा और कूलिंग को स्वतः नियंत्रित करेगा। इसके अलावा कंपनी Lifestyle Air Conditioner रेंज और One-Way Cassette Air Conditioner भी लॉन्च करेगी, जिसके साथ वह Light Commercial Air Conditioner सेगमेंट में प्रवेश करेगी।

वहीं, वॉशिंग मशीन पोर्टफोलियो का भी विस्तार किया जाएगा। कंपनी 18 किलोग्राम तक की क्षमता वाले नए मॉडल पेश करेगी, जिन्हें बड़े परिवारों और अधिक कपड़ों की धुलाई की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाएगा।

प्रीमियम तकनीक, स्मार्ट इनोवेशन और मजबूत सेवा नेटवर्क पर फोकस के साथ ओनिडा की ‘Onida Rewired’ रणनीति भारतीय कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में कंपनी की नई और महत्वाकांक्षी पारी की शुरुआत मानी जा रही है।

SCROLL FOR NEXT