फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

फर्जी सिम से देशभर में साइबर ठगी का नेटवर्क !

इकबालपुर से एक और गिरफ्तार

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : फर्जी सिम कार्ड के जरिए धोखाधड़ी करने वाले गिरोह की जांच में लालबाजार की साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद तौफीक नामक एक आरोपी को इकबालपुर इलाके से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को बैंकशाल अदालत में पेश किया। जांच के लिए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की मांग की। अदालत ने मोहम्मद तौफीक को 21 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

देशभर में फैला है नेटवर्क

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सिम जालसाजी से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान इस पूरे गिरोह का पता चला। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को जानकारी मिली कि यह कोई स्थानीय गिरोह नहीं, बल्कि इसका नेटवर्क देश के अलग-अलग हिस्सों तक फैला हुआ है। आरोप है कि जालसाजी के जरिए हासिल किए गए सिम कार्ड का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार की धोखाधड़ी और साइबर अपराधों को अंजाम देने में किया जा रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से कितने लोग जुड़े हैं और फर्जी सिम कार्ड का इस्तेमाल किन-किन अपराधों में किया गया।


SCROLL FOR NEXT