फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

4 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, एक गिरफ्तार

गरफा थाना इलाके की घटना

Deepak Mishra

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : गरफा इलाके स्थित एक बहुमंजिला आवासन में बुधवार की सुबह चार वर्षीय मासूम बच्ची के यौन उत्पीड़न की शर्मनाक घटना सामने आई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पानी पिलाने के बहाने छत पर ले गया आरोपी

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची अपने परिवार के साथ गरफा की एक हाउसिंग सोसाइटी में रहती है। बुधवार की सुबह वह पास के फ्लैट में रहने वाले अपने चाचा के घर गई थी, लेकिन उस समय चाचा घर पर मौजूद नहीं थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति की नजर बच्ची पर पड़ी। उसने मासूम को पानी पिलाने के बहाने बुलाया और बहला-फुसलाकर इमारत की छत पर ले गया, जहां उसने बच्ची का यौन उत्पीड़न किया।

छत से बच्ची के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग तुरंत ऊपर की ओर भागे। परिजनों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में जांच करते हुए पुलिस ने उसे फकड़ा। अभियुक्त को अदालत में पेश करने पर उसे एक दिन के लिए जेल हिरासत में भेज दिया गया।


SCROLL FOR NEXT