फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

बिल्डिंग डेवलपमेंट के नाम पर 2 करोड़ की धोखाधड़ी, एक गिरफ्तार

बहूबाजार थाना इलाके की घटना

कोलकाता : महानगर में फर्जी कागजात के जरिए बिल्डिंग डेवलपमेंट के नाम पर 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घटना बहूबाजार थाना इलाके की है। अभियुक्त का नाम विष्णु अग्रवाल हैं। पुलिस ने उसे सॉल्टलेक से पकड़ा है । आरोपित को बुधवार को बैंकशाल अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 23 मार्च तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया।

जानकारी के अनुसार आरोपितों ने 13 सितंबर, 2021 को बेंटिक स्ट्रीट स्थित एक प्रॉपर्टी का डेवलपमेंट एग्रीमेंट किया और अग्रिम राशि के तौर पर 2 लाख रुपये स्वीकार किए। इसके बाद 15 सितंबर, 2021 को एक आरोपित ने शिकायतकर्ता के पक्ष में पावर ऑफ अटॉर्नी जारी की। शिकायतकर्ता ने निवेश कर पुराने किरायेदारों को बाहर निकाला, लगभग 90% हिस्से को खाली कराया, अग्नि सुरक्षा सिफारिशें प्राप्त कीं और प्रस्तावित निर्माण योजना को कोलकाता नगर निगम में जमा कराया। बाद में अभियुक्तों द्वारा 2 करोड़ रुपये की राशि ली गई। आरोपितों ने सुरक्षा के रूप में हावड़ा स्थित संपत्ति की चार फर्जी टाइटल डीड भी प्रस्तुत की।

जैसे ही राशि भुगतान की गई, आरोपितों ने निर्माण कार्य में बाधा डाली और शिकायतकर्ता से अतिरिक्त 2 करोड़ रुपये की मांग की। इस बीच जांच में पाया कि सुरक्षा के रूप में दिए गए दस्तावेज जाली थे और आरोपितों का कोई पंजीकृत कार्यालय मौजूद नहीं था। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य इकट्ठा करने के बाद विष्णु अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

SCROLL FOR NEXT