कोलकाता : देव दीपावली के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के हामीरागाछी स्थित विश्राम गृह में भोलेनाथ टंकी बाबा के समक्ष भव्य रूप से देव दीपावली के उत्सव का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया।
इस पावन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव एवं उत्साह के साथ ११०० दीप प्रज्वलित कर दीपदान किया। दीपों की सुनहरी रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। दीपदान के पश्चात रंग-बिरंगी आतिशबाजियों की मनमोहक छटा ने पूरे माहौल को रोशनी और उल्लास से सराबोर कर दिया। आसमान में बिखरी रंगीन रोशनी ने देव दीपावली के उत्सव की रौनक को और भी यादगार बना दिया।
इस अवसर पर हरिपाल क्षेत्र की अत्यंत सहयोगी, जमीन से जुड़ी, एवं सादगी भरी स्थानीय विधायिका श्रीमती मधुमिता घोष ने दीप प्रज्वालित कर कार्यक्रम की शुभारंभ की एवं अपने टीम- पुत्री मधुपर्णा घोष, लता दास, त्रिथी हाइत, चैताली हाइत, तरुण कुमार दास, रतन डोलुई, पार्थो हाइत, महादेव हाइत आदि के साथ कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। साथ ही समिति द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए समिति के साथ हमेशा खड़े रहने का आश्वासन प्रदान की।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्ता एवं प्रधान सचिव बिमल दीवान के निर्देश अनुसार सह सचिव पवन बंसल एवं सुभाष सांवलदावाला के नेतृत्व में समिति के वरिष्ठ सदस्य मनोज चौधरी, आदित्य विक्रम तुलस्यान, सुभाष चंद्र गोयनका, महेश काबरा, सुमित झुनझुनवाला, तारक नाथ गुप्ता, अनु मिश्रा, मोहित सुरेका एवं राजेश अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहयोग सराहनीय रहा।
स्थानीय कार्यकर्ता श्रीमती हेमंतिका चक्रवर्ती ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। सामूहिक सहभागिता, श्रद्धा एवं भक्तिभाव से परिपूर्ण इस आयोजन ने देव दीपावली के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को सुंदर रूप में अभिव्यक्त किया। यह विज्ञप्ति समिति के सह सचिव श्री पवन बंसल द्वारा जारी की गई।