द्धि चैरिटेबल एनजीओ 
कोलकाता सिटी

बाल दिवस पर सिद्धि चैरिटेबल एनजीओ ने बच्चों के साथ मनाया खुशियों का कार्निवल

खेल, संगीत, नृत्य और आकर्षक उपहारों के बीच बच्चों ने उठाया उत्सव का आनंद

Ravi

कोलकाता : बाल दिवस के अवसर पर सिद्धि चैरिटेबल एनजीओ की ओर से लगभग 250 वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए रंगारंग कार्निवल का आयोजन किया गया। संस्था की 20 महिला सदस्यों द्वारा संचालित इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को खुशियों के पल देने के साथ उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्निवल स्थल को रंग-बिरंगे गुब्बारों, आकर्षक सजावट और कार्टून किरदारों से सजाया गया था। बच्चों के मनोरंजन के लिए बाउंसी कैसल, पॉटरी मेकिंग, नेल आर्ट, टैटू मेकिंग के साथ संगीत एवं नृत्य जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। स्वादिष्ट भोजन और आइसक्रीम ने उत्सव का आनंद दोगुना कर दिया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रत्येक बच्चे को पानी की बोतल, पेंसिल बॉक्स, टिफिन बॉक्स, चॉकलेट चिप्स सहित उपयोगी वस्तुओं से भरा गुडी बैग भेंट किया गया।

संस्था की संस्थापक सदस्या प्रीति अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को केवल उपहार देना ही उद्देश्य नहीं, बल्कि उनके साथ बचपन की खुशियां साझा करना और उन्हें अपनेपन का एहसास कराना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों की मुस्कान ही संस्था के सदस्यों की सबसे बड़ी उपलब्धि और भविष्य में ऐसे आयोजन करने की प्रेरणा है।

SCROLL FOR NEXT