कोलकाता सिटी

ओडिशा पुलिस के कांस्टेबल का फंदे से लटकता शव मिला

ट्रेनिंग के लिए आया था कोलकाता

कोलकाता : महानगर में एक मकान से ओडिशा पुलिस के एक कांस्टेबल का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद किया गया। घटना गरियाहाट थानांतर्गत हिंदुस्तान पार्क इलाके की है। मृतक का नाम सुब्रत कुमार साहू है। वह ओडिशा के क्योंझर का रहनेवाला था। वह ओडिशा पुलिस की आईआरबी बटालियन में पोस्टेड था। जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर सुब्रत को कमरे के अंदर फंदेे से लटकता देख उसके साथियों ने सूचना पुलिस को दी। उसे उद्धार कर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि वह कुछ दिनों पहले ट्रेनिंग के लिए कोलकाता आया था। मंगलवार को वह किसी कारणवश ट्रेनिंग पर नहीं गया। दोपहर में उसके साथी लौटे तो उसे फंदे से लटकता हुआ पाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कर्ज और पारिवारिक विवाद के कारण वह मानसिक अवसाद से ग्रस्त था और संभवत: इसी कारणवश उसने आत्महत्या की है।


SCROLL FOR NEXT