उत्तर कोलकाता की डीईओ स्मिता पांडेय प्रेस कॉन्फेंस को संबोधित करती हुईं  
कोलकाता सिटी

उत्तर कोलकाता में 39 बूथों की शिफ्टिंग का प्रस्ताव

23 नवंबर को प्रकाशित होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची

Rambalak

कोलकाता : मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष सारांश संशोधन (स्पेशल समरी रिविजन) को लेकर उत्तर कोलकाता में राजनीतिक दलों के साथ सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। इसकी जानकारी उत्तर कोलकाता जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) स्मिता पांडे ने कोलकाता नगर निगम (केएमसी) में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के संशोधन के साथ-साथ मतदान केंद्रों के पुनर्व्यवस्थापन की प्रक्रिया भी चल रही है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 13 नवंबर तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है। इसके तहत सभी निर्वाचक निबंधन अधिकारियों (ईआरओ) ने प्रारंभिक स्तर पर काम शुरू कर दिया है, जिसकी जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई है।

SCROLL FOR NEXT