कोलकाता सिटी

नंद किशोर राय बने हॉकी बंगाल के अध्यक्ष

कोलकाता : हॉकी बंगाल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंद किशोर राय को हॉकी बंगाल का अध्यक्ष बनाया गया है। हॉकी बंगाल की विगत 6 जून को हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। इस संबंध में हॉकी बंगाल के महासचिव इस्तियाक अली द्वारा आधिकारिक सूचना भी जारी कर दी गई है। जारी पत्र में कहा गया है कि हॉकी बंगाल के अध्यक्ष सुजीत बोस विगत 11 मई 2026 से कानूनी मामले में न्यायिक हिरासत में हैं जिससे वे फिलहाल संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की स्थिति में नहीं हैं। संगठन की प्रशासनिक और परिचालन व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए नंद किशोर राय को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि हॉकी बंगाल देश के सबसे पुराने हॉकी संघों में से एक है और यह हॉकी इंडिया से संबद्ध संस्था है।

SCROLL FOR NEXT