सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : मंगलवार को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के क्षेत्रीय मुख्यालय - पूर्वी क्षेत्र, कोलकाता द्वारा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति उपक्रम -2, कोलकाता के कार्यकारी दल के सदस्यों की बैठक माननीय क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक श्री एच एस बिश्वास जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भारत सरकार के गृह मंत्रालय-राजभाषा विभाग के क्षेत्रीय कार्यान्वन कार्यालय पूर्वी क्षेत्र के प्रमुख श्री विचित्र सेन गुप्ता जी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
बैठक का उद्घाटन माननीय क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक श्री एच एस बिश्वास,भारत सरकार के प्रतिनिधि श्री विचित्र सेन गुप्त, अजय शंकर मिश्रा, वी एम बरेजा, अरविन्द कुमार तिवारी, साधना शर्मा व अन्य वरिष्ठ सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सुश्री अनामिका, कनिष्ठ कार्यपालक (वाणिज्य) द्वारा सरस्वती वंदना भी प्रस्तुत किया गया। बैठक में सदस्य कार्यालयों के कार्यकारी दल के सदस्य सम्मिलित हुए जिनमें श्री वी एम वरेजा, महाप्रबंधक (राजभाषा) आयल इंडिया लिमिटेड, श्री अतनु चट्टोपाध्याय हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड, श्री मनीष कुमार सिंह गार्डन रीच लिमिटेड व श्रीमती साधना शर्मा राइट्स लिमिटेड प्रमुख रहीं।
बैठक में नराकास के सदस्य सह सचिव श्री अजय शंकर मिश्र ने नराकास कार्यालय का प्रतिनिधित्व किया। बैठक में राजभाषा कार्यान्वन से जुड़े कई विषयों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक का संचालन व समन्वय कार्य श्री अरविन्द कुमार तिवारी, सहायक महाप्रबंधक (राजभाषा) व श्री आनंद शंकर तिवारी प्रबंधक (राजभाषा) द्वारा किया गया। बैठक बहुत ही सफल व सार्थक रही जिसकी सभी अतिथियों व सदस्यों द्वारा सराहना की गई।