पुलिस गिरफ्तार वृद्ध को अदालत ले जाती हुई 
कोलकाता सिटी

नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में वृद्ध गिरफ्तार

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

नरेंद्रपुर : नरेंद्रपुर में एक नाबालिग के यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने अभियुक्त 62 वर्षीय वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि कुछ दिन पहले नरेंद्रपुर में 11 वर्षीय नाबालिग के पड़ोसी वृद्ध ने उसका यौन उत्पीड़न किया था। घटना के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था। इसके बाद 11 मई को नाबालिग के परिवार ने नरेंद्रपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन अभियुक्त फरार था। पुलिस ने अभियुक्त को पकड़ने के लिए पांच अलग-अलग टीमों से तलाशी अभियान चलाया। अंततः मंगलवार की सुबह, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के सदस्य अर्घ्य मंडल की टीम ने अभियुक्त को पास के एक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इस बीच, सोमवार को महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अग्निमित्रा पाल बारुईपुर पुलिस जिले के एसपी कार्यालय पहुंची और नाबालिग के परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने पुलिस से कहा कि अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद बुधवार को अभियुक्त को अदालत में पेश किया गया। गिरफ्तारी के बाद नाबालिग के परिजनों ने कड़ी सजा की मांग की है। वहीं इलाके के लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।

SCROLL FOR NEXT