कोलकाता :
नाबालिग से शादी करने के मामले में सियालदह अदालत ने अमित प्रमाणिक को पॉक्सो के एक मामले में दोषी करार दिया है। चितपुर थाने में दर्ज इस मामले में अदालत सोमवार को सजा सुनाएगी। सूत्रों के मुताबिक, दिसंबर 2025 में पुलिस ने अमित को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उसने एक नाबालिग से शादी की थी। बाद में प्रसव के दौरान यह पता चला कि महिला नाबालिग है। सुनवाई के दौरान पेश किए गए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने अमित प्रमाणिक को दोषी करार दिया।