नई दिल्ली : बीजेपी के कद्दावर नेता तथा लोकसभा सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया और हैकर्स उनके व्हाट्सएप नंबर का इस्तेमाल कर लोगों से पैसे मांगने लगे। ठगों ने सांसद के नंबर से कई लोगों को मैसेज भेजकर कहा कि अर्जेंट है, पैसे भेज दो।
इस घटना की जानकारी देते हुए संबित पात्रा ने कहा कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया और हैकर्स उनके नंबर का इस्तेमाल करके जो संदेश भेज रहे हैं, उसका उनसे कोई संबंध नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनके नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध संदेश, कॉल या पैसों से जुड़े अनुरोध पर बिल्कुल भी भरोसा न करें और उसे पूरी तरह फर्जी माना जाए। उन्होंने कहा कि यह साइबर अपराध का गंभीर मामला है और ऐसे मामलों में सभी लोगों को बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है।