केडी पार्थ, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता। दार्जिलिंग डिस्ट्रिक्ट वुशु एसोसिएशन ने हाल ही में सिलीगुड़ी दौरे पर आए काशीपुर-बेलगछिया विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक रितेश तिवारी का सम्मान एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि वुशु एसोसिएशन ऑफ वेस्ट बंगाल का मुख्य कार्यालय विधायक के विधानसभा क्षेत्र में स्थित है, जिससे संगठन और क्षेत्र का विशेष जुड़ाव रहा है।
स्टेट गेम्स वुशु चैंपियनशिप में भी हो चुके हैं शामिल
एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि रितेश तिवारी इससे पहले ईडन गार्डन्स स्थित खुदीराम अनुशीलन केंद्र में आयोजित स्टेट गेम्स वुशु चैंपियनशिप में भी शामिल हो चुके हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पश्चिम बंगाल में वुशु खेल के विकास की सराहना की थी। वुशु परिवार ने उम्मीद जताई कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन से राज्य में वुशु खेल को नई गति मिलेगी तथा युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। यह जानकारी वुशु एसोसिएशन ऑफ वेस्ट बंगाल के संस्थापक सचिव एवं बंगाल ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव शंभु सेठ ने दी।