फाइल फोटो  
कोलकाता सिटी

मीरा भट्टाचार्य की हालत स्थिर, मंगलवार को हो सकती हैं डिस्चार्ज

मधुर, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बुद्धदेव भट्टाचार्य की पत्नी मीरा भट्टाचार्य की हालत फिलहाल स्थिर है। उन्हें 21 अगस्त को वुडलैंड्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से सोमवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। मीरा भट्टाचार्य का इलाज डॉ. सौतिक पांडा की देखरेख में चल रहा है। उनकी स्थिति पर नजर रखने के लिए कार्डियोलॉजिस्ट प्रो. (डॉ.) सरोज मंडल, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. शाश्वत चटर्जी और एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. सेमंती चक्रवर्ती की बहु-विषयक मेडिकल टीम गठित की गई है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मीरा भट्टाचार्य की सभी जरूरी चिकित्सकीय जांच पूरी कर ली गई हैं और उनके उपचार को उनकी वर्तमान स्थिति के अनुसार व्यवस्थित किया गया है। उनकी हालत स्थिर बनी रहने पर मंगलवार यानी आज अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। वुडलैंड्स मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के एमडी एवं सीईओ रूपक बरुआ ने कहा कि भर्ती होने के बाद से मीरा भट्टाचार्य की बहु-विषयक मेडिकल टीम लगातार निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी हालत स्थिर है और आवश्यक जांच पूरी हो चुकी है। उपचार को भी बेहतर तरीके से व्यवस्थित किया गया है। छुट्टी मिलने तक अस्पताल की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखेगी और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगी।

SCROLL FOR NEXT