रामबालक , सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : मकर संक्रांति पर पुण्य स्नान के लिए दूसरे राज्यों से तीर्थयात्रियों के आने का सिलसिला जारी हो चुका है। वहीं कई स्वयं सेवी संस्थाएं तीर्थयात्रियों के लिए हर तरह की सेवाएं देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं। इस बीच मिनी गंगासागर कहे जाने वाले आउट्राम घाट में सेवा शिविरों की संख्या पिछले साल की तुलना कुछ बढ़ी है। यहां नि:शुल्क सेवा कार्य जारी है। शुक्रवार को कई सेवा शिविरों का उद्घाटन किया गया।
भारत क्षत्रिय समाज : भारत क्षत्रिय समाज के सेवा शिविर का उद्घाटन किया गया। समाज के संयुक्त सचिव लक्ष्मी नारायण सिंह ने कहा कि सेवा शिविर का उद्घाटन किया गया। यह कार्य विधिवत रूप से 17 जनवरी तक चलेगा। इस मौके पर समाज के उपाघ्यक्ष व महेशतल्ला के पार्षद सत्येंद्र सिंह, अरविंद सिंह, महासचिव रवींद्र सिंह दीपक, मनोज सिंह आदर्श, मनोज कुमार सिंह, सुचित सिंह, दयाशंकर सिंह व अन्य मौजूद थे।
वेस्ट बंगाल यादव समाज : वेस्ट बंगाल यादव समाज के सेवा शिविर का उद्घाटन किया गया। समाज के मंत्री संजय कुमार यादव ने कहा कि 9 जनवरी से 16 जनवरी तक सेवाकार्य जारी रहेगा। इस मौके पर सिविल डिफेंस का कैंप और नि:शुल्क मेडिकल कैंप भी चलाया जा रहा है। इस मौके पर भोला प्रसाद यादव, उमेश यादव, राम सुधार यादव, राधे श्याम, राजू यादव, मुकेश यादव, दुर्गा यादव, श्रीकांत यादव, भिखारी यादव व अन्य मौजूद थे।
बुंदेल अग्रहरि समाज : बुंदेल अग्रहरि समाज की ओर से सेवा शिविर का उद्घाटन किया गया। इसकी जानकारी अध्यक्ष शिवकुमार अग्रहरि ने दी। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य 16 जनवरी तक चलेगा। इस कार्य को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। कैंप में तीर्थ यात्रा के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है।