फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

महिला वकील से दुर्व्यवहार और बेदखली का प्रयास, एक गिरफ्तार

Deepak Mishra

गिरीश पार्क थाना इलाके की घटना

कोलकाता :

एक महिला वकील को प्रताड़ित करने, उनके किराए के मकान में घुसकर सामान फेंकने और दुर्व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने सौरजीत प्रमाणिक नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह घटना गिरीश पार्क थाना क्षेत्र के तारक प्रमाणिक रोड की है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायाधीश ने उसे 9 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला वकील तारक प्रमाणिक रोड स्थित एक मकान में किराए पर रहती हैं। आरोपी सौरजीत प्रमाणिक उन पर लंबे समय से मकान खाली करने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि आरोपी ने महिला वकील के घर में जबरन घुसकर उनके सामान को बाहर फेंक दिया और उनके साथ अभद्रता की। घटना के बाद पीड़िता ने गिरीश पार्क थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सौरजीत प्रमाणिक को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को अदालत में पेश किए जाने पर पुलिस ने मामले की गहन जांच और आरोपी से पूछताछ के लिए कस्टडी की मांग की, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने आरोपी को 9 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
SCROLL FOR NEXT