सीकर नागरिक परिषद  
कोलकाता सिटी

सीकर भवन में पंजाबी थीम पर मनाया गया पुरुषों का सिंधारा उत्सव

राजस्थानी और पंजाबी संस्कृति का दिखा संगम

Ravi

कोलकाता : सीकर नागरिक परिषद (कोलकाता) की महिलावृंद की ओर से शनिवार को गणेश उत्सव के अवसर पर सीकर भवन में पुरुष सदस्यों के लिए पारंपरिक सिंधारा कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में आयोजित किया गया।

इस वर्ष कार्यक्रम की विशेष थीम पंजाबी संस्कृति रही। पंजाबी वेशभूषा में सजे सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर गीत-संगीत और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया।

कार्यक्रम में महिलावृंद ने पुरुष सदस्यों को मेहंदी लगाकर राजस्थानी परंपरा के अनुरूप सिंधारा उत्सव का शुभारंभ किया। राजस्थानी और पंजाबी संस्कृति के संगम ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

इस अवसर पर एमिरेट्स अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद सोभासरिया ने कहा कि सावन की हरियाली तीज पर महिलाओं का सिंधारा होता है, जबकि भादो में गणेश चौथ पर पुरुषों का सिंधारा आयोजित किया जाता है।

अध्यक्ष ब्रह्मानंद अग्रवाल ने महिलाओं के सहभागिता के लिए आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन परिषद के सदस्यों में आत्मीयता और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं। सचिव रवि शंकर सीकरिया ने बताया कि परिषद की महिलावृंद पिछले छह वर्षों से गणेश चौथ पर विभिन्न संस्कृतियों की थीम के साथ पुरुषों के सिंधारा का आयोजन कर रही हैं।

आयोजन में सुनीता लोहिया, विभा सीकरिया, किरण सोढ़ानी, कनक सोमानी, रेखा चौधरी, उषा अग्रवाल, मंजु अग्रवाल, सुमन सीकरिया, ललिता शारडा, प्रीति बियानी, अपर्णा शर्मा, दामोदर प्रसाद बिदावतका, अनिल पोद्दार, श्रीमोहन चौधरी, केशव सोमानी, आदित्य विक्रम बियानी, रवि लोहिया, रतन सीकरिया,

राम अवतार अग्रवाल, राम गोपाल सराफ, जगदीश प्रसाद सिंघी, काशी प्रसाद धेलिया, रजनीश बजाज, संजय शर्मा, सुशील कुमार अग्रवाल, गोपाल सीकरिया, राजेश सारडा, सुरेश अग्रवाल एवं ललित थर्ड सहित परिषद के अनेक सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

SCROLL FOR NEXT