कोलकाता : अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी महिला समिति की ओर से शीतकालीन सेवा परियोजना के तहत सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल की गई। समिति की अध्यक्ष अलका बांगड़ के नेतृत्व में सदस्याओं ने भारत रिलीफ सोसाइटी को जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के बीच वितरण के लिए कंबल प्रदान किए। इसके साथ ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे एक जरूरतमंद छात्र को पढ़ाई में सहायता के उद्देश्य से लैपटॉप भेंट किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष अलका बांगड़ ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता और शिक्षा को प्रोत्साहन देना समिति के सेवा कार्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सर्दी के मौसम में कंबल वितरण से जरूरतमंदों को राहत मिलेगी, वहीं लैपटॉप मिलने से छात्र को अपनी उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में समिति की ओर से सचिव आशा माहेश्वरी, उपाध्यक्ष सुधा मुंध्रा, चंद्रमणि राठी, शशि पाटोडिया, प्रभा जैन, पुष्पा बंसल, चंपा देवी कानोड़िया, मंजु डागा, गीता राठी, राज चितलांगिया, राधा कोठारी, शोभा सादानी और संगीता कोटावाला उपस्थित रहीं।
भारत रिलीफ सोसाइटी की ओर से नाथूराम गुप्ता एवं संजीव राठी ने कार्यक्रम में सहभागिता की। समिति की इस पहल को जरूरतमंदों की सहायता और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की दिशा में सराहनीय प्रयास माना गया।