कोलकाता सिटी

8 किलो से अधिक गांजा के साथ दो गिरफ्तार

राम बालक, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के मंदिरबाजार में एसओजी और मंदिरबाजार थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 8 किलो 437 ग्राम गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के नाम रमेश मंडल और मुन्ना के रूप में हुई है। दोनों मंदिरबाजार इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर बीरेश्वरपुर कॉलेज के पास इलाके में एसओजी और मंदिरबाजार थाना पुलिस ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे दो युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस बरामद गांजा के स्रोत और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मंदिरबाजार थाना के आईसी और मंदिरबाजार के बीडीओ भी मौके पर पहुंचे। संयुक्त अभियान में बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद इलाके में हलचल मच गई। पुलिस की तत्परता से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

SCROLL FOR NEXT