पुलिस अधिकारी गिरफ्तार अभियुक्तों को दिखाते हुए 
कोलकाता सिटी

मंदिर में चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Rambalak

कोलकाता : जीवनतला थाना क्षेत्र के दो मंदिरों में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोंताज गाजी (42), नसीम मोल्ला (22) और अब्बास अली सरदार के रूप में हुई है। तीनों चंदनेश्वर थाना क्षेत्र के काशीनाथपुर इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, 25-26 सितंबर की रात जीवनतला थाना क्षेत्र के दो मंदिरों में चोरी की घटनाएं हुई थीं। इस संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। साथ ही विश्वसनीय सूत्रों से भी जानकारी जुटाई गई। सीसीटीवी फुटेज और प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 28 सितंबर को मोंताज गाजी और नसीम मोल्ला को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर चोरी का सामान प्राप्त करने वाले अब्बास अली सरदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। जांच के दौरान पुलिस ने चोरी किए गए कई सामान भी बरामद किए हैं। इनमें कांसा और पीतल के पूजा-पात्र, विग्रहों के आभूषण तथा मंदिर से संबंधित अन्य सामान शामिल हैं। बरामद सामान को नियमानुसार जब्त कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां आगे की जांच के लिए पुलिस को उनकी हिरासत (पीसी) मंजूर की गई।

SCROLL FOR NEXT