कोलकाता : केएलसी थानांतर्गत कांटातल्ला इलाके नलबन समवाय समिति भेरी में एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी गयी। मृतक का नाम राजा मंडल उर्फ बाबाई (36) है। वह आनंदपुर के नोनाडांगा इलाके का रहनेवाला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में सन्यासी दोलुई नामक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सन्यासी का मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। पुलिस सूत्रों के अनुसार अवैध संबंध के कारण व्यक्ति की हत्या की गयी है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 8 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का रक्तरंजित शव नलबन भेरी के पास पड़ा हुआ है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस वहां पहुंची और व्यक्ति का गला कटा शव बरामद किया। पुलिस ने शव के पास से उसका पर्स और मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किये। पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि उसकी गला रेतकर हत्या की गयी है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक का नाम राजा मंडल है। वह स्थानीय एक रेस्तरां में काम करता था। रेस्तरां के मालिक ने उसकी पहचान की थी। जांच में पता चला कि वह रेस्तरां में जनवरी 2025 से काम कर रहा था। वह विवाहित है और उसका एक बेटा भी है। उसकी पत्नी ने उसे 6 महीने पहले छोड़ दिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पत्नी का किसी से अवैध संबंध था और संभवत: इसी कारणवश उसकी हत्या की गयी है। पुलिस ने जांच करते हुए सन्यासी।