फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

नकली सोना देकर 7.24 लाख रुपये की ठगी

बागुईआटी थाने में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

विधाननगर : नकली सोना देकर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। घटना को लेकर रेकज्वानी के रहनेवाले उमाशंकर देब ने बागुईआटी थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उमाशंकर देब ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि सुखेन बर्मन और उसके सहयोगी भास्कर मंडल ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे गोल्ड लोन कंपनी में गिरवी रखे करीब 106.6 ग्राम सोने को बेच देंगे। इसके लिए उन्होंने शर्त रखी कि पहले कंपनी का लोन चुकाना होगा, जिसके बाद सोना सौंप दिया जाएगा। आरोप है कि विश्वास में आकर शिकायतकर्ता ने अपने बैंक खाते से सुखेन बर्मन को 7.24 लाख रुपये दे दिये। इसके बाद जब सुखेन बर्मन ने लोन चुकाकर सोना निकालकर उन्हें सौंपा, तो जांच करने पर वह नकली निकला। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस पूरी घटना को सुखेन बर्मन, भास्कर मंडल और फाइनेंस कंपनी के कुछ अधिकारियों ने मिलकर साजिश के तहत अंजाम दिया। पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर बागुईआटी थाना में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपितों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।पुलिस यह भी पता लगा रही है कि अभियुक्तों ने नकली सोना कहां से लाया था और इससे पहले भी उन्होंने इस तरीके से किसी के साथ धोखाधड़ी की है या नहीं।

SCROLL FOR NEXT