मादर हाउस में ममता बनर्जी  
कोलकाता सिटी

मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर ममता ने दी श्रद्धांजलि

लंबे समय बाद शनिवार को पहुँची मादर हाउस

कोलकाता : मदर टेरेसा की पुण्यतिथि के अवसर पर ममता बनर्जी ने शनिवार को कोलकाता स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी के मुख्यालय पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने मदर टेरेसा के सेवा और मानवता के कार्यों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

इस दौरान ममता बनर्जी ने मिशनरीज ऑफ चैरिटी की सुपीरियर जनरल सिस्टर मैरी जोसेफ एमसी से मुलाकात भी की। उन्होंने मदर टेरेसा के मानवीय कार्यों और जरूरतमंदों की सेवा के प्रति उनके समर्पण को याद किया।

ममता ने कहा कि मदर टेरेसा ने अपना पूरा जीवन असहाय, गरीब और वंचित लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन मानवता, प्रेम और करुणा की मिसाल है। उन्होंने कहा कि मदर टेरेसा का सेवा-भाव और जरूरतमंद लोगों के प्रति समर्पण आज भी पूरी दुनिया को प्रेरित करता है।

ममता ने कहा कि मदर टेरेसा का प्रेम, करुणा और मानवता का संदेश किसी एक देश या समुदाय तक सीमित नहीं है। उनका संदेश आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

मदर टेरेसा का कोलकाता से गहरा संबंध रहा है। उन्होंने गरीबों, बीमारों और बेसहारा लोगों की सेवा के लिए मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की थी। वर्ष 1979 में उन्हें मानवता की सेवा के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनकी पुण्यतिथि पर हर वर्ष मिशनरीज ऑफ चैरिटी में विशेष प्रार्थना और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

SCROLL FOR NEXT