कोलकाता : राज्य के विभिन्न जिलों में विभिन्न पदों पर कार्यरत 23 'दक्ष' पुलिस अधिकारियों को मुर्शिदाबाद में 'विशेष ड्यूटी' पर भेजा गया है। उन्हें रविवार को शमशेरगंज पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया। राज्य के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने शनिवार को इस संबंध में निर्देश जारी किया। इस घटना के बाद पुलिस भी अलर्ट पर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जंगीपुर पुलिस जिला पहुंचने के बाद डीजी राजीव ने जिला पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। उस बैठक के तुरंत बाद, विभिन्न जिलों के चयनित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को 'विशेष ड्यूटी' पर तुरंत जंगीपुर पहुंचने का आदेश दिया गया। उन्हें चार दिनों के लिए मुर्शिदाबाद में 'विशेष ड्यूटी' दी गई है। रविवार को दक्षिण बंगाल के एडीजी सुप्रतिम सरकार ने रविवार को मुर्शिदाबाद का दौरा किया और प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया।