फाइल फोटो 
कोलकाता सिटी

न्यू मार्केट होटल अग्निकांड में मुख्य लीजधारक गिरफ्तार

हावड़ा के शिवपुर में छापेमारी कर पुलिस ने पकड़ा महिला को

Deepak Mishra

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : न्यू मार्केट के होटल अग्निकांड में पुलिस ने आखिरी आरोपी सबा जाफर को गिरफ्तार कर लिया है। वह अबू जाफर की पत्नी और शिखा इन की मुख्य लीजधारक बताई जा रही हैं। कोलकाता पुलिस की डीडी की टीम ने हावड़ा के शिवपुर इलाके में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। इस मामले में न्यू मार्केट थाने में केस दर्ज है। सबा जाफर की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे आखिरी आरोपी को भी पकड़ने का दावा किया है। हालांकि, मामले में उनकी कथित भूमिका, गिरफ्तारी के बाद की कानूनी प्रक्रिया और आगे की जांच के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस शिखा इन अग्निकांड से जुड़े मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। सबा जाफर से पूछताछ के बाद मामले में और जानकारी मिलने की संभावना है। यहां उल्लेखनीय है कि पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। उनमें से कई लोग जमानत पर रिहा भी हो चुके हैं। यहां उल्लेखनीय है कि न्यू मार्केट के होटल में लगी आग में 9 लोगों की मौत हो गयी थी।

SCROLL FOR NEXT