पुलिस ने तृणमूल नेता जहांगीर खान को पैदल घुमाते हुए  
कोलकाता सिटी

मगराहाट में भी तृणमूल नेता को सड़क पर घुमाया

फिर से पुलिस ने जहांगीर की कराई परेड

दक्षिण 24 परगना : जिले के मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भी पुलिस का ‘फलता मॉडल’ देखने को मिला। गुरुवार को फलता के चर्चित तृणमूल नेता जहांगीर खान को हाफ पैंट और गंजी पहनाकर इलाके की सड़कों पर घुमाया गया था। शुक्रवार को ऐसा ही दृश्य मोगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीकांतपुर में देखने को मिला। गिरफ्तार तृणमूल नेता पंकज बर को लुंगी और गंजी पहनाकर लक्ष्मीकांतपुर की सड़कों पर पैदल घुमाया गया। उनकी गंजी पर ‘बैटमैन’ का चित्र बना हुआ था। इस दौरान उन्हें लंगड़ा कर चलते देखा गया। दूसरी ओर, फलता में भी शुक्रवार को पुलिस ने एक बार फिर जहांगीर खान को इलाके में घुमाया। इस दौरान वह हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगते नजर आए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तृणमूल नेता पंकज बर पिछले तीन-चार वर्षों से इलाके में दबंगई और अत्याचार कर रहा था।

SCROLL FOR NEXT