कोलकाता सिटी

Maa flyover: कोलकाता के मां फ्लाईओवर को लेकर खबर

कोलकाता : मां फ्लाईओवर पर पतंग के धागे की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। घटना 4 नं. ब्रिज के निकट पार्क सर्कस की ओर जा रही मां फ्लाईओवर के फ्लैंक की है। घायल युवक का नाम गुलाम कादिर है। सिर में हेलमेट और गले में रूमाल होने के कारण कादिर को धागे से ज्यादा चोट नहीं आयी। हालांकि बाइक से गिरने के कारण वह घायल हो गया। उसके कमर में चोट आयी थी।

 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार मोमीनपुर का रहनेवाला गुलाम कादिर ईएम बाइपास से अपनी बाइक पर मोमीनपुर स्थित घर लौट रहा था। आरोप है कि 4 नं. ब्रिज के मां फ्लाईओवर पर उसके गले में पतंग का धागा आकर फंस गया। इसके कारण वह अनियंत्रित होकर बाइक से नीचे गिर गया। बाइक से गिरने के कारण युवक के कमर और हाथ में गंभीर चोट आयी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे उद्धार कर अस्पताल पहुंचाया। मां फ्लाईओवर पर यह घटना पहली नहीं है। इससे पहले भी कई बार इस तरह की घटना घट चुकी है। बाइक सवारों की सुरक्षा के लिए मां फ्लाईओवर पर नेट लगाये गये। इसके अलावा पुलिस ने इलाके में चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान भी चलाया।

SCROLL FOR NEXT