कोलकाता : लायन्स इंटरनेशनल जिला 322 बी 1 की ओर से धापा मनशा स्पोर्टिंग ग्राउंड में पूजा पूर्व उपहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान करीब 4 हजार बच्चों, महिलाओं सहित जरूरतमंद नागरिकों को कूपन प्रदान किए गए, जिनके माध्यम से उन्होंने हाटे बाजार में अपनी पसंद की वस्तुओं की खरीदारी की।
जिला गवर्नर प्रमिल रूंगटा और पूर्व जिला गवर्नर प्रदीप नैयर ने बताया कि काली पूजा, दुर्गा पूजा और दीपावली के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों तक खुशियां पहुंचाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम की प्रमुख अतिथि प्रियंका टिबरेवाल ने लायन्स सदस्यों के इस सेवाकार्य की सराहना की। आयोजन के दौरान बच्चों की मुस्कान और उनके अभिभावकों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
इस सेवाकार्य में लायन एसपी भट्ट, बाबूलाल बंका, रतन लाल दुगड़, रमा भाटिया, पुष्पा अग्रवाल, कमल किशोर मंत्री, विजय जैन, इंद्राणी चौधरी, सोनिया पुरी, अक्षित बागला, आयुष बागला और रमेश चौखानी सहित अन्य सदस्य सक्रिय रहे।