कोलकाता : लायन्स क्लब ऑफ कलकत्ता कांकुड़गाछी की ओर से दीपावली प्रीति सम्मेलन एवं चार्टर लायन सदस्यों के अभिनंदन समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया।
समारोह में क्लब के चार्टर सदस्य बी. एल. सरावगी, बी. पी. यादुका, जे. पी. अग्रवाल एवं एन. के. अग्रवाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष दीपक बंका, सचिव कमल जैन, कोषाध्यक्ष इन्द्र बजाज, संयोजक एस. एल. चमड़िया तथा को-ऑर्डिनेटर दिलीप अग्रवाल सहित अन्य लायन सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया।
अध्यक्ष दीपक बंका ने बताया कि समारोह में आयोजित लकी ड्रॉ के पांच विजेताओं को विशेष उपहार प्रदान किए गए। इसके अलावा सभी उपस्थित लायन सदस्यों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में लायन आशीष झुनझुनवाला (डीजी), नितिन अग्रवाल, सुप्रिया सिंह, गोपी घुवालिया, कनक दुगड़, अशोक गुप्ता, अमित बोथरा, पवन बैरी, श्रीकांत मुरारका, मनमोहन बागड़ी, सूरज चोखानी, दिनेश अग्रवाल, राजेन्द्र परमानंदका, महावीर जैन, मोहित अग्रवाल, राजेश डालमिया एवं पिंटू अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
इस दौरान प्रस्तुत मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सदस्यों ने सराहना की। वहीं, लायन राजेन्द्र परमानंदका ने लायन्स हॉस्पिटल की निरंतर प्रगति एवं गतिविधियों की जानकारी दी। समारोह में अस्पताल में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों को भी सम्मानित किया गया।