कोलकाता सिटी

महावीर चौक पर जैन स्तंभ का शिला-न्यास

महावीर चौक पर जैन स्तंभ के शिला-न्यास का पावन कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन न केवल जैन समाज के लिए गौरव का विषय रहा, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान का भी सशक्त प्रतीक बना।

JITO kolkata की पहल एवं पूरे जैन समाज के सामूहिक अनुरोध पर राज्य सरकार द्वारा हेश्याम रोड के निकट स्थित एक प्रमुख और महत्वपूर्ण चौक का नाम “महावीर चौक” रखा गया है, जो भगवान महावीर के सिद्धांतों और संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा।

प्रातः 10:30 बजे, इस शुभ अवसर पर JITO Kolkata के चेयरमैन धर्मेंद्र जैन, मुख्य सचिव सुमित कोठारी, KMC 70 वार्ड के काउंसलर आशिम बोस, दिनेश जैन, चंद्रेश मेघानी, प्रदीप पटवा, दीपक गाथानी, अजय भंसाली, हर्षद अजमेरा, चिराग शाह, जसवीर शेठ, मिलन वोरा, कमलेश खारा, सौरभ जैन, राजेश भीमानी, बोरो 8 की एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पापिया दी, तथा अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र नवकार मंत्र के सामूहिक जाप से हुआ, जिसके पश्चात JITO kolkata चेयरमैन धर्मेंद्र जैन द्वारा सामूहिक लोगस्स पाठ कराया गया, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।

इस अवसर पर आशिम बोस ने इस महत्वपूर्ण कार्य से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह परियोजना शीघ्र पूर्ण होनी चाहिए ताकि समाज को इसका लाभ शीघ्र मिल सके। इस चौक पर शीघ्र ही एक भव्य और आकर्षक जैन स्तंभ की स्थापना की जाएगी। यह स्तंभ जैन समाज के गौरव, मूल्यों, सिद्धांतों और सांस्कृतिक विरासत का सजीव प्रतीक बनेगा। यह स्तंभ राजस्थान में पूर्णतः उच्च गुणवत्ता वाले संगमरमर से तैयार किया जा रहा है और शीघ्र ही कोलकाता लाया जाएगा। पूर्ण उत्साह, सकारात्मक भावनाओं और सामूहिक सहयोग के साथ यह शिला-न्यास कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह जानकारी दिनेश जी गंगवाल द्वारा दी गई |

SCROLL FOR NEXT