कोलकाता : उड़ान द्वारा आयोजित जैमिंग डांडिया और ब्लूमिंग गरबा महोत्सव का शुभारंभ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ। समारोह का उद्घाटन मंत्री उमेश राय और महेश अग्रवाल (आधुनिक) ने किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मशहूर गायिका अभिलिप्सा पांडा की प्रस्तुति रही। उन्होंने लोकप्रिय भजन ‘हर हर शंभू’ गाकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन में स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी बच्चों को उपहार दिए गए तथा विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
बारासात की जिलाधिकारी शिल्पी गौरीसरिया ने समारोह में उपस्थित होकर सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। समाजसेवी सज्जन सराफ, मनीष सराफ, निर्मल सराफ, उद्योगपति गोपाल नारेड़ी, किशन किला, कुसुम मोदी, कविता अग्रवाल, सुवास मुरारका, संजय अग्रवाल और अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए।
आयोजन की चेयरपर्सन किरण अग्रवाल और अध्यक्ष मधु अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डायरेक्टर उमा झंवर और सचिव प्रभा अग्रवाल ने किया।
महोत्सव को सफल बनाने में आशा जिंदल, मनीषा जैन, सुनीता-मनोज अग्रवाल, निशु-कोशलेश केजरीवाल, पायल बियानी, नीतू अग्रवाल, मनोज झंवर, संजय अग्रवाल, भावना अग्रवाल, साक्षी सरावगी, रंजना-दीपक अग्रवाल, तृप्ति-नवीन पोद्दार, सरिता शर्मा, रितु मित्तल, डिंपल अग्रवाल, रागिनी अग्रवाल, शीतल, सीमा-विशाल अग्रवाल आदि सक्रिय रूप से सहयोगी रहीं सक्रिय भूमिका रही।