शिखर चंद जैन 
कोलकाता सिटी

भोपाल में शिखर चंद जैन की पुस्तक ‘अभिव्यक्ति के दो किनारे’ का लोकार्पण

अंतरा शब्दशक्ति स्नेह सम्मेलन में दो प्रतिष्ठित सम्मानों से हुए सम्मानित, 35 वर्षों से हिंदी साहित्य और पत्रकारिता में हैं सक्रिय

Ravi

कोलकाता : महानगर के साहित्यकार, स्तंभकार एवं मोटिवेशनल लेखक शिखर चंद जैन की साहित्यिक उपलब्धियों में एक नया अध्याय जुड़ गया। भोपाल में आयोजित अंतरा शब्दशक्ति स्नेह सम्मेलन में उनके प्रथम कहानी-कविता संग्रह ‘अभिव्यक्ति के दो किनारे’ का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उन्हें ‘अंतरा शब्दशक्ति आदर्श लेखक सम्मान’ तथा साहित्यिक सहयोग के लिए ‘अंतरा शब्दशक्ति हितैषी सम्मान’ प्रदान किया गया।

28 नवंबर 2026 को दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय में आयोजित समारोह में कुल 37 पुस्तकों का विमोचन एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. साधना बलवटे थीं। इस अवसर पर राजेंद्र गहनोदी, साधना गंगराड़े, अजय बोकिल, रामबाबू शर्मा, मनोज जैन मधुर और पिंकी पर्थी भी उपस्थित रहे।

शिखर चंद जैन की पुस्तक में कहानी और कविता के माध्यम से जीवन के अनुभवों, संवेदनाओं और सामाजिक सरोकारों को प्रस्तुत किया गया है। उल्लेखनीय है कि जैन पिछले 35 वर्षों से हिंदी साहित्य एवं पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्हें वर्ष 2020 में निबंध श्रेणी में मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी का अखिल भारतीय पंडित माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार भी मिल चुका है।

SCROLL FOR NEXT