सरफराज बेग की पुस्तक का विमोचन 
कोलकाता सिटी

सरफराज बेग की पुस्तक ‘Life of a Believer’ का विमोचन

कार्यक्रम में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने भी की शिरकत

Ravi

कोलकाता : साहित्य, कविता, आस्था और विचारों से सजी एक विशेष शाम का आयोजन सन्मार्ग की ओर से कोलकाता के आईटीसी रॉयल बंगाल में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जानी-मानी चिकित्सक एवं लेखिका डॉ. सरफराज बेग की नई पुस्तक ‘Life of a Believer’ का भव्य विमोचन रहा।

इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की शहरी विकास एवं नगरपालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पॉल एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव एवं पूर्व राज्य चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा ने भी शिरकत की। पुस्तक विमोचन के दौरान डॉ. सरफराज बेग और प्रसिद्ध लेखिका एवं वक्ता सुप्रिया नेवर के बीच विशेष संवाद आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में कविता, आस्था, विश्वास, मानवीय भावनाओं और आत्मचिंतन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। शायरी और साहित्य के माध्यम से जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने की कोशिश ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

डॉ. सरफराज बेग की पुस्तक में विश्वास, मानवीय संवेदनाओं और जीवन के अनुभवों को सहज अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम में शहर की कई जानी-मानी हस्तियों और साहित्य प्रेमियों ने हिस्सा लिया।

आयोजन के दौरान साहित्य और दर्शन से जुड़े विचारों का आदान-प्रदान हुआ। सन्मार्ग की इस पहल ने साहित्य और सार्थक संवाद को एक साझा मंच प्रदान किया, जहां पुस्तक विमोचन के साथ विचार और आत्मचिंतन भी केंद्र में रहे।

SCROLL FOR NEXT