हथियार के साथ गिरफ्तार अभियुक्तों की तस्वीर  
कोलकाता सिटी

कुलतली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

Rambalak

दक्षिण 24 परगना : पिछले तीन दिनों के दौरान कुलतली थाना क्षेत्र के मेरी-I एवं मेरी-II ग्राम पंचायत इलाकों में अलग-अलग अभियान चलाकर पुलिस ने तीन व्यक्तियों के कब्जे से लंबी नली वाले दो आग्नेयास्त्र और एक छोटी नली वाला आग्नेयास्त्र बरामद किया है। इस संबंध में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं तथा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वर्तमान में तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।

SCROLL FOR NEXT